प्रथम प्रतिवर्ष प्रश्न पत्र 2021 – 22
विषय – हिंदी (ऐच्छिक) विषय कोड – 002
कक्षा – 12 वी
निर्धारित अवधि – 2 घंटे कुल अंक – 40
- निम्नलिखित निर्देशों को सावधानी से पढ़िए और उनका पालन कीजिये।
- इस प्रश्न पत्र में वर्णात्मक प्रश्न पूछे गए हैं |
- इस प्रश्न पत्र में कुल 9 प्रश्न पूछे गए हैं तथा दो खंडो में विभाजित है |
- प्रश्नो में आंतरिक विकल्प भी दिए गए हैं, निर्देशानुसार उत्तर लिखये।
1. निम्नलिखित दिए गए 3 शीर्षकों में से किसी 1 शीर्षक का चयन कर लगभग 150 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए।
क) कोरोना : जागरूकता और सतर्कता ही बचाव
ख) ऑनलाइन शिक्षा एक बेहतर विकल्प
ग) मेरे विद्यालय में आयोजित वर्षकोत्सव
2. भारतीय समाज में महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते अपराध की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए किसी दैनिक अखबार के संपादक को लगभग 120 शब्दों में पत्र लिखिए
अथवा
पंजाब केसरी दैनिक समाचार पत्र में रोजगार के लिए प्रकाशित एक विज्ञापन का संदर्भ देते हुए हिंदी टाइपिस्ट के रिक्त पद के लिए लगभग 120 शब्दों में आवेदन पत्र लिखिए
3 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 50 शब्दों में लिखिए।
क) कहानी के तत्वों का संक्षिप्त परिचय दीजिये ?
अथवा
ख) कहानी के कथानक में द्वन्द का क्या महत्व है?
अथवा
नाटक में समय के बंधन का औचित्य बताएँ ?
4 निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लगभग 50 शब्दों में लिखिए।
क) समाचार किस शैली में लिखे जाते हैं, इस शैली पर प्रकाश डालिये।
अथवा
विशेष लेखन किसे कहते है? समाचार पत्रों में विशेष लेखन की भूमिका स्पष्ट कीजिये।
ख) फीचर किसे कहते हैं?
अथवा
‘जंक फ़ूड और इसके दुष्परिणाम’ विषय पर एक आलेख लिखये।
खंड (ख)
(पाठ्यपुस्तक एवं पूरक पाठ्यपुस्तक)
5. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर 50 से 60 शब्दों में लिखिए।
क) निम्नलिखित पंक्तियों में निहित काव्य सौंदर्य लिखिए।
फरइ कि कोदव बाली सुसाली।
मुक्ता प्रसव कि संबुक काली।।
ख) आशय स्पष्ट कीजिये।
पिऊ सौं कहेहु संदेसड़ा, ऐ भंवरा ऐ काग।
सो धनि बिरहे जरि मुई, तेहिक धुआँ हम लाग।।
ग) गीतावली से संकलित पद “राधौ एक बार फिरि आवौ ” में निहित करुणा और मार्मिकता को स्पष्ट कीजिये।
6. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्ही एक प्रश्न का उत्तर 30 से 40 शब्दों में लिखिए।
क) ‘मैं जानउँ निज नाथ सुभाऊ ‘ के आधार पर राम के स्वभाव की मुख्य विशेषताओं पर प्रकाश डालिये।
अथवा
कोयल और भँवरे के कलरव का विरहिणी नायिका पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
7. निम्नलिखित में से किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 50 से 60 शब्दों में लिखिए।
क) ‘जहाँ कोई वापसी नहीं’ पाठ के आधार पर बताएँ कि स्वातंयोत्तर भारत की सबसे बड़ी ट्रेजेडी क्या है ?
ख) लेखक असगर वजाहत द्वारा लिखी लघु कथा ‘शेर’ मैं शेर किसका प्रतीक है, स्पष्ट करें ?
ग) ‘दूसरा देवदास’ कहानी के शीर्षक की सार्थकता को सिद्ध कीजिये ?
8. निम्नलिखित में से किसी एक प्रश्न का उत्तर लगभग 30 से 40 शब्दों में लिखिए।
क) मनोकामना की गाँठ भी अद्भुत है, इधर बाँधो उधर लग जाती है। ” कथन के आधार पर पारो की मनोदशा का वर्णन कीजिये।
अथवा
ख) मजदूरों को चार हाथ न लगा पाने पर मिल मालिक ने क्या उपाय निकला ?
9. निम्नलिखित में से किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 30 से 40 शब्दों में लिखिए।
क) ‘बिस्कोहर की माटी’ पाठ के आधार पर गर्मी और लू से बचने के लिए किए जाने वाले उपायों का विवरण दीजिये ?
ख) आज के इंजीनियरों की सोच यह है कि वे पानी का प्रबंध करना पहले से बेहतर जानते हैं। क्या ऐसा मानना ठीक है?
ग) ‘हमारी आज की सभ्यता इन नदियों को अपने गंदे पानी के नाले बना रही है। इस साल मालवा मैं सामन्य बारिश से पाँच ही इंच ज्यादा पानी गिरा है और इतने मैं ही नदी, नाले, तालाब, बावड़िया और कुएँ चैतन्य हो गए है’ ये पंक्तियाँ किस पाठ से ली गई हैं और इस पाठ के लेखक कौन हैं?