Skip to content

Class III – DAV – दादाजी

1. एक रोज मस्जिद से अजान की आवाज क्यों नहीं आई? 

View Answer

Ans. एक रोज मस्जिद से आदान की आवाज इसलिए नहीं आई क्योंकि दादा जी बीमार थे |


2. पहले वाला लड़का नाराज क्यों हो गया था?

View Answer

Ans. पहले वाला लड़का इसलिए नाराज हो गया था क्योंकि सोनाली ने सारे अखरोट लेकर अपनी जेब में रख लिए थे |


3. सोनाली दादाजी के लिए क्या लेकर गई?

View Answer

Ans. सोनाली दादाजी के लिए अखरोट लेकर गई थी |


4. दादाजी किसे देख कर खुश हो गए?

View Answer

Ans. दादा जी बच्चों को देखकर खुश हो गए थे |


सही शब्द से वाक्य पूरे कीजिए –

1. गांव के बीच से एक _________ बहती थी | (नदी/नाला)

View Answer

Ans. गांव के बीच से एक नदी बहती थी |


2. कड़ाके की _______ पड़ रही थी | (गर्मी/सर्दी)

View Answer

Ans. कड़ाके की सर्दी पड़ रही थी |


3. दादाजी बच्चों को देखकर बहुत _______ हुए | (नाराज/खुश)

View Answer

Ans. दादाजी बच्चों को देखकर बहुत खुश हुए |


दिए गए वाक्यों में मोटे काले शब्दों को ध्यान से पढ़िए तथा उनके उल्टे अर्थ वाले शब्द का प्रयोग करते हुए वाक्य को दोबारा लिखिए –

1. वह हमारी तरह आलसी नहीं है |

View Answer

Ans. वह हमारी तरह उद्यमी नहीं है |


2. दादाजी को सर्दी लग गई थी |

View Answer

Ans. दादाजी को गर्मी लग गई थी |


3. सोनाली जल्दी-जल्दी पहाड़ी की तरफ चल दी |

View Answer

Ans. सोनाली धीरे-धीरे पहाड़ी की तरफ चल दी |


नीचे दिए गए शब्दों के लिंग बदलिए

1. दादा – __________

View Answer

Ans. दादी


2. ऊंट –

View Answer

Ans. ऊंटनी


3. लेखक –

View Answer

Ans. लेखिका


4. पंडित –

View Answer

Ans. पंडिताइन


नीचे दिए गए वाक्यों के बहुवचन रूप लिखिए

1. सोनाली ने अखरोट उठाया |

View Answer

Ans. सोनाली ने अखरोट उठाए |


2. पेड़ पर कबूतर बैठा था |

View Answer

Ans. पेड़ पर कबूतर बैठे थे |


3. झरना पहाड़ से गिरता है |

View Answer

Ans. झरने पहाड़ों से गिरते हैं |


दिए गए शब्दों से वाक्य बनाइए

1. खिलौने –

View Answer

Ans. छोटे बच्चे खिलौनों से खेल रहे हैं |


2. आलसी –

View Answer

Ans. आलसी व्यक्ति जीवन में असफल होते हैं |


3. शुक्रिया –

View Answer

Ans. शुक्रिया कहने से रिश्ते मजबूत होते हैं |


4. दोस्त –

View Answer

Ans. रितिका मेरी पक्की दोस्त है |


सही शब्द चुनकर वाक्य पूरे कीजिए –

1. सोनाली _______ठंड लग रही थी | (को/के)

View Answer

Ans. सोनाली को ठंड लग रही थी |


2. उसे दादाजी ______ चिंता हो रही थी | (की/कि )

View Answer

Ans. उसे दादाजी की चिंता हो रही थी |


3. अखरोट ________ छिलके पड़े हुए | (के/से)

View Answer

Ans. अखरोट के छिलके पड़े हुए |