Skip to content

Class III – DAV – हाथी और चिड़िया

1. चिड़िया ने घोंसला बनाने के लिए क्या किया?

View Answer

Ans. चिड़िया घोंसला बनाने के लिए यहाँ वहां से तिनके इक्कट्ठे कर रही थी।


2. चिड़िया पत्ता क्यों नहीं उठा पा रही थी ?

View Answer

Ans. चिड़िया पत्ता नहीं उठा पा रही थी क्योंकि वह पत्ता बड़ा होने की वजह से भारी था।


3. हाथी की ताकत को देखकर आदमी ने क्या किया?

View Answer

Ans. हाथी की ताकत देखकर आदमी उसका उपयोग सोचकर प्रसन्न हुआ।


1. चिड़िया को अपनी आँखें क्यों बंद करनी पड़ीं?

View Answer

Ans. हाथी अपनी ताकत दिखाने के लिए जब पेड़ के तने को अपनी सूँड में लपेटकर उखाड़ने लगा तो उसे पेड़ में जितने भी घोसला थे वह सब नीचे गिरने लगे और सभी पंछी चीखने लगे |उनकी इस दशा को न देख सकने के कारण चिड़िया ने अपनी आंखें बंद कर ली |


2. जब आदमी ने हाथी से बोझा उठवाया होगा तो हाथी के मन में क्या क्या आया होगा?

View Answer

Ans. जब आदमी ने हाथी से उठवाया होगा तो हाथी के मन में यह आया होगा कि मैंने शेखी में एक पेड़ क्या उखाड़ा उसकी सजा मुझे अब आजीवन भुगतनी पड़ेगी | उसने यह भी सोचा होगा कि मेरी वजह से अन्य हाथियों को भी बोझा उठाना पड़ रहा है |


3. चिड़िया ने कहा कि एक पेड़ को बनने में कम से कम दस वर्ष लग जाते है। बताइये, इन्हे बनने में कितना समय लगता होगा –

मधुमक्खी का छत्ता –

View Answer

Ans. 7 दिन से 2 महीने तक


चिड़िया का घोंसला –

View Answer

Ans. लगभग 4 हफ्ते


आम का बाग –

View Answer

Ans. लगभग 10 साल


1. हाथी पेड़ उखाड़कर यहाँ वहां घूमने लगा। कल्पना कीजिए की पेड़ उखड़ने से किस किसको नुक्सान पहुँचा होगा।

View Answer

Ans. पेड़ उखड़ने से सबसे ज्यादा नुकसान उस पेड़ पर घोंसला बनाकर रहने वाले चिड़ियों को हुआ होगा।इसके अलावा उस पेड़ को भी नुकसान पहुँचा क्योंकि उसका अस्तित्व ही मिट गया।


2. हाथी को ऐसा करने से कौन रोक सकता था और कैसे?

View Answer

Ans. हाथी को पेड़ उखाडने से केवल शेर और आदमी ही रोक सकते थे। शेर जंगल का राजा होता है और उसे चुनौती देने वाला कोई नहीं होता। दूसरा, आदमी जो अपनी बुध्दि का प्रयोग करके हाथी को पेड़ उखाड़ने से रोक सकता था।


3. हाथी को क्या क्या सामान ढोना पड़ा होगा?

View Answer

Ans. हाथी को पेड़ के तने, निर्माण कार्य की बड़ी तथा भारी सामग्रियां और पत्थर ढोने पड़ते होंगे।आपको कौन कौन से चीज़े हलकी लगती हैं, और कौन कौन से भारी ? जैसे चिड़िया को पत्ता भारी लगा और हाथी को हल्का।

View Answer

Ans.

हल्काभारी
गेंदतरबूज
कलमसाइकिल
किताबआटे का पैकेट
मोबाइलकंप्यूटर
बस्तासूटकेस

सही शब्द से वाक्य पूरे कीजिए –

1. उसने पलक को आवाज़ देकर ________। (बुलाया/बुला दिया)

View Answer

Ans. उसने पलक को आवाज़ देकर बुलाया । 


2. गप्पू हाथी ने पेड़ __________। (उखाड़ लिया/ उखाड़ा)

View Answer

Ans. गप्पू हाथी ने पेड़ उखाड़ा । 


पाठ में से चन्द्रबिन्दु वाले कोई तीन शब्द चुनकर लिखिए –

View Answer

Ans.

यूँ

यहाँ वहाँ

जाएँगे


चिड़िया और हाथी से जुड़े हुए चार चार शब्द छाँटकर लिखिए –

छोटी, पंख , बड़ा , पूँछ , घोंसला, सूँड, तिनका, सामान

चिड़िया –

View Answer

Ans. छोटी, पंख , तिनका , घोंसला


हाथी –

View Answer

Ans. बड़ा, पूँछ , सूँड , सामान


कहानी में हाथी ने पेड़ उखड़े| कक्षा में चर्चा कीजिए कि –

1. क्या हाथी को ऐसा करना चाहिए था? क्यों?

View Answer

Ans. नहीं, हाथी को ऐसा हरगिज़ नहीं करना चाहिए क्योंकि अगर किसी के पास ताकत है तो उसका प्रयोग कल्याण और परोपकार के कार्यो में लगाना चाहिए न की विनाश के कार्यो मे।


2. पेड़ उखड़ने से क्या क्या नुकसान होते हो सकते हैं?

View Answer

Ans. पेड़ उखाडने से मृदा अपरदन होता है, प्रकृति का संतुलन बिगड़ जाता है, गर्मी बढ़ने लगती है और बारिश भी कम होने लगती है।


3.अपनी धरती को हरी भरी बनाने के लिए आप क्या करेंगे?

View Answer

Ans. अपनी धरती को हरी भारी बनाए रखने के लिए में ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाऊँगा, पेड़ बन जाने तक उनका ध्यान रखूंगा, दूसरों को पेड़ काटने से रोकूंगा, प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करूंगा ।


असहाय व्यक्तियों का मजाक उड़ाना बुरी बात है | इस पाठ में हाथी ने अपनी गलती मान ली | क्या हमें भी गलती करने पर माफी मांग लेना चाहिए या नहीं?

View Answer

Ans. हाँ हमें अपनी गलती की माफ़ी मांग लेनी चाहिए।


 अगर आप से कोई गलती हो जाए तो क्या आप माफी मांगेंगे क्यों?

View Answer

Ans. हाँ, अगर मुझसे कोई गलती हो जाये तो में माफ़ी जरूर माँगूँगा क्तोंकी माफ़ी मांग लेने से एक तो हमारा मन हल्का हो जाता है और दूसरी बात यह की इससे हमारे सभ्य और सुशील होने का प्रमाण भी मिलता है।


पाठ में ‘पत्ता’ तथा ‘गुस्सा’ शब्द आए हैं जो ‘त्त’ तथा ‘स्स’ से बने हैं। नीचे कुछ ऐसे और शब्द दिए हैं, उन्हें उनके स्थान में लिखिए –

रस्सी , पत्ता, गुस्सा, उत्तर , कुत्ता, सत्तर , लस्सी , हिस्सा

View Answer

Ans.

त्तस्स
पत्तारस्सी
उत्तरगुस्सा
कुत्तालस्सी
सत्तरहिस्सा

नीचे दिए गए वाक्यों के बहुवचन रूप लिखिए –

1. मैंने घर के बाहर हाथी को चलते देखा।

View Answer

Ans. मैंने घर के बहार हाथियों को चलते देखा |


2. चिड़िया ने पेड़ पर घोंसला बनाया।

View Answer

Ans. चिड़िया ने पेड़ पर घोंसले बनाए |


3. पेड़ की डाली हिलने लगी।

View Answer

Ans. पेड़ की डालियाँ हिलने लगीं |


नीचे दिए गए शब्दों के उलटे अर्थ वाले शब्द चुनकर लिखिए –

पुराना, सुख, छोटा, खरीदना , ऊपर , रोना, ज्यादा , ताकतवर

1. नया –

View Answer

Ans. पुराना


2. हँसना –

View Answer

Ans. रोना


3. नीचे –

View Answer

Ans. ऊपर


4. दुःख –

View Answer

Ans. सुख


5. बड़ा –

View Answer

Ans. छोटा


6. कम –

View Answer

Ans. ज्यादा


7. कमज़ोर –

View Answer

Ans. ताकतवर


8. बेचना –

View Answer

Ans. खरीदना


नीचे दिए शब्दों का वाक्यों में प्रयोग कीजिये –

1. घर –

View Answer

Ans. मेरे घर में तीन कमरे हैं।


2. काम –

View Answer

Ans. मुझे आज बहुत सारे काम पूरे करने हैं।


3. घोंसला –

View Answer

Ans. चिड़िया ने पेड़ पर एक घोंसला बनाया है।


4. घरती –

View Answer

Ans. इस धरती पर अनेक प्राणी हैं।